अवैध नशीलें पदार्थो को किया बर्बाद, CM शिवराज के निर्देशा पर की गई बड़ी कार्यवाही


 

इन्दौर।मुख्यमंत्री द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग मैं आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि इंदौर शहर में किसी भी प्रकार से अवैध शराब का विक्रय करने के साथ ही ड्रग्स, हुक्का, अवैध शराब जैसे नशे का कारोबार कर युवाओ को बर्बाद करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। माननीय मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाला ऐसा कारोबार इंदौर शहर में किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है !




आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा मान. मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार शहर में अवैध शराब व अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालो रेस्टोरेन्ट व बार की जांच करने के दिये गये निर्देश के क्रम में झोन क्रमांक 08 में रिंग रोड रॉबर्ट चौराहे के पास सर्विस रोड पर स्थित डाइनर्स क्लब की आबकारी विभाग की टीम के साथ जांच करने पर पाया गया कि उक्त बार में शराब का जखीरा मिला जो कि युवाओं को परोसा जाता था।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ