रीवा राजघराने पर मंत्री बिसाहूलाल का विवादित बयान,राजा‌ दारू पीकर पड़े रहते थे और हमसे शेर का शिकार करवाते,


MP रतलाम अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले शिवराज सरकार के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने एक बार फिर कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट  दिया है। इस बार उन्होंने रीवा राजघराने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि रीवा के राजा‌ दारू पीकर पड़े रहते थे और हमारे समाज के लोगों से शिकार करवाते थे। और कहते थे वाह मैंने मारा है

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने रीवा राजघराने को लेकर विवादित टिप्पणी की है। एक कार्यक्रम के दौरान वो अपने नाम के आगे लगे सिंह की व्याख्या कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कह दिया कि हमारे रीवा के राजा दारू पीकर पड़े रहते थे और हम लोग शिकार करते थे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल रतलाम के एक ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा हमारे नाम के आगे सिंह कैसे लगा? हमारे रीवा संभाग में जहां से नर्मदा नदी निकली है, वहां पर एक ज़माने में बहुत से शेर हुआ करते थे। रीवा के राजा तब शेर का शिकार करते थे। वो शिकार तो कर नहीं पाते थे, तो हमारे समाज के लोगों को लेके जाते थे और बन्दूक दे देते थे। फिर जब हम शेर को मार देते थे, तो वो कहते थे कि वाह! शेर को हमने मारा है।

आगे कहा कि इसी कारण हमें सिंह की उपाधि दे दी गई और नाम के आगे सिंह लगने लगा। राजा मंच पर दारू पीकर पड़े रहते थे और हम लोगों को लगा देते थे कि जाओ शेर मारो। जब हम लोग शेर को मार देते थे तो कहते थे तुम लोग जाओ, शेर हमने मारा है। इसलिए शेर का शिकार करने के कारण हम लोगों के नाम के आगे साहू की जगह सिंह लगाया जाने लगा।जानकारी के अनुसार इससे पहले बिसाहूलाल ने सवर्ण महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि ठाकुरों की महिलाओं को पकड़कर घर से निकालकर समाज के साथ काम कराओ, तभी समानता आएगी।

बिसाहूलाल ने कहा था कि समाज में समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को पकड़ कर बाहर निकालो। गांव की महिलाएं धान काटती हैं, गोबर लिपती हैं, अन्य काम करती हैं। सब बड़े घर की महिलाएं भी करें तभी सभी समानता आएगी। हम यह केवल भाषण में न बोले बल्कि अपने घर में भी अमल करें। घर की महिलाओं को आगे बढ़ने दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ