इंदौर। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत की जीत के जश्न मनाने के दौरान एक युवक को महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। क्रिकेट मैच मैं भारत की जीत के जश्न के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक की महिला पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। बड़ी संख्या में भारत की जीत का जश्न मनाने युवा इंदौर के राजवाड़े पहुंचे थे। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
इंदौर का दिल कहां जाने वाला स्थल राजवाड़ा पर भारत का जीत का जश्न इंदौरी द्वारा मनाया जा रहा था। पाकिस्तान से टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा मैच भारत ने जीता। जश्न मनाने के दौरान एक युवक सिटी बजाकर महिलाओं को परेशान कर रहा था। महिला पुलिस ने युवक को समझाइश दी थी। इसके बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। फिर क्या था जश्न में शामिल महिला पुलिस ने वहीं पर उसकी जमकर खातिरदारी कर दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया





0 टिप्पणियाँ