लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई , 9 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, 5 को नोटिस
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई (Suspend) का सिलसिला जारी है। लापरवाही पाए जाने पर तालगांव सचिव सहित जेआरएस को तत्काल हटाने के मामले सामने आए हैं। दरअसल कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा तालगांव में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान योजनाओं का लाभ देने में काम में लापरवाही पाए जाने पर तालगांव से अशोक मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम रोजगार सहायक राम नरेश पटेल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है।वही करने कारवाई विदिशा जिले में की गई है। जहां सीएम राइज स्कूल में सरकारी खर्च पर बनाए गए चबूतरे को मजार का रूप दे दिया गया। मुस्लिम शिक्षक हर शुक्रवार को वहां नमाज पढ़ने लगे हैं। इस बात पर काफी विरोध देखा जा रहा है। मुस्लिम विद्यार्थियों को इस दिन विशेष अवकाश भी दिया जाता है। गुरुवार की शाम लोक शिक्षण आयुक्त अभय वर्मा ने इस मामले में तत्कालीन प्राचार्य शायना फिरदौस को निलंबित कर दिया है।एक अन्य कार्रवाई शिवपुरी जिले में की गई है। बदरवास ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल ढकरोरा में डीईओ के आदेश के बाद भी महिला शिक्षकों प्राचार्य का प्रभार नहीं सौंपा गया है। आदेश का पालन नहीं करने पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव द्वारा प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। सुरेंद्र जाट को निलंबित करने के साथ ही छेड़छाड़ की शिकायत पर कमिश्नर द्वारा खनियाधाना के हाई स्कूल का दौरा में पदस्थ अध्यापक राजेश पाठक को भी निलंबित किया गया है। त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्न पत्र केंद्र नहीं पहुंचे। जिसपर बदरवास करेरा और पिछोर के स्कूल प्राचार्य को भी नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगे गए हैं।





0 टिप्पणियाँ