विधायक रामेश्वर शर्मा ने लगाई जन चौपाल, फाटक रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा


 

भोपाल । संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) क्षेत्र के विकास के लिए शनिवार को संस्कार स्कूल में जन चौपाल लगाई गई। स्‍थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा की जन चौपाल पर नगर निगम, पीएचई एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एक साथ बैठे नजर आए। जन चौपाल के माध्यम से विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा नागरिकों की समस्याएं भी सुनी गई तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए।संस्कार स्कूल में आयोजित जन चौपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम नगर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जाएगा। विधायक द्वारा सीवेज समस्या के निराकरण के लिए प्रस्तावित अमृत योजना-2 के बारे में जानकारी दी। इस योजना के तहत यहां की वर्षों पुरानी सीवेज लाइन बदलने का प्रस्ताव पहले से ही दिया गया है साथ ही जहां जल संकट है या पुरानी पाइप लाइन जर्जर हो गई है। उसे भी इसी योजना के तहत बदलने का प्रस्ताव है। वही नगर निगम के अधिकारियों ने इस योजना के बारे में विस्तार से इसकी जानकारी दी है । विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारी को कहा कि वह इस योजना में शामिल कालोनियों का पूरा विवरण नागरिकों को बताएं, ताकि जो कालोनियां इस योजना में शामिल नहीं हैं, उसे शामिल किया जा सके और बाद में दिक्कत नहीं हो।



ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा  

जन चौपाल के माध्यम से विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि फाटक रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य स्वीकृत हो गया है। बहुत जल्दी इसके टेंडर भी जारी किए जाएंगे किए जाएंगे, वही जानकारी देते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया है कि ओवरब्रिज निर्माण में यहां कुछ निर्माण कार्य टूट सकते हैं। कुछ दुकानों की टूट-फूट भी की जा सकती है। लेकिन दुकानदारों को इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्‍हें ब्रिज के नीचे ही मुआवजे के रूप में जगह भी दी जाएगी। विधायक ने कहा कि किसी का नुकसान नहीं होने देंगे। थोड़ी तकलीफ जरूर होगी, लेकिन विकास में सहयोग करें।

वही बैठक के दौरान बैरागढ़ की जर्जर सड़कों को लेकर भी चर्चा की गई । चर्चा के दौरान भोपाल निवासी कर्नल नारायण पारवानी ने सड़कों पर घूम रहे मवेशियों, सुअरों और कुत्तों के बारे में समस्या विधायक को बताइए है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का हल निकाला जाना चाहिए। विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम अधिकारियों को सूअरों के लिए अलग बाड़ा बनाने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं। चौपाल में महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी पार्षद करिश्मा मारण कुसुम चतुर्वेदी,  जगदीश यादव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किशन अच्छानी, नरेंद्र लालवानी, कपड़ा संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी, वासुदेव वाधवानी, एनडी खेमचंदानी, सुरेश जसवानी, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबू रिझवानी, माधु चांदवानी सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता जन चौपाल में सम्मिलित हुए।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ