रावण दल का पत्थर राम की सेना को छू भी नहीं पाया

  रावण दल का पत्थर राम की सेना को छू भी

  नहीं  पाया

आनंदपुर :- विदिशा जिले की अंतिम छोर पर बसे ग्राम कालादेव मे पीढ़ियों से चले आ रहे दशहरा उत्सव को दस हजार से अधिक लोग इस उत्सव के प्रत्यक्ष दर्शी बनेंगे । वैसे इस प्रकार का विजयादशमी उत्सव पूरे देशभर मे अदभुत यहीं होता हैं । समीप के ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर शर्मा ने बताया की सैकड़ों वर्षों से चल रहे दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन हुआ ,उन्होंने ही बताया की क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने इस उत्सव को प्रदेश ही नहीं देश भर मे प्रसिद्ध कर दिया था ,जब लक्ष्मीकांत शर्मा जनसंपर्क मंत्री थे तब इस उत्सव को कवरेज करने के लिये देश के बड़े-बड़े मीडिया संस्थान आते थे आज जो कालादेव के इस उत्सव को जो ख्याति मिली हैं वह स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा की ही देन हैं , पूर्व मंत्री जी के सपनों को उनकें भाई विधायक उमाकांत शर्मा कर रहें है । कालादेव मे शारदीय नवरात्रि में रामलीला का मंचन होता हैं और दशहरे के दिन ग्रामीण जन राम दल के रूप में रहते है और आसपास जंगल मे रहने वाले भील-बंजारा जाति के लोग रावण दल के रूप मे रहते है ,यह रावण दल के लोग गोफन (ग्रामीण भाषा मे इसको गोतिया कहते हैं)मे पत्थर रखकर मारते हैं परंतु एक भी पत्थर इस राम दल के लोगों को छू तक नहीं पाता हैं ,हम यहां यह भी बता दे की यह भील- बंजारा समाज के लोगों का गोफन से पत्थर मारने मे अचूक निशाना होता हैं ,यहां के लोगों की आस्था है कि भगवान राम इस दल का नेतृत्व करते हैं और इसी कारण उनको यह पत्थर छू तक नहीं पाते हैं , यह पत्थर जब फेंके जाते हैं तो यह फूल बन कर बरसते हैं और  भगवान का स्वागत करते हैं ।

 गांव के हरिप्रसाद चौरसिया जो रावण का अभिनय करते थे उन्होंने बताया की कालादेव मे अति प्राचीन कल्याराव जी का मंदिर हैं इसी मंदिर के प्रताप से यहां दशहरे का आयोजन होता हैं ,और भगवान हनुमानजी की प्रेरणा रहती हैं । वैसे यह कल्याराव जी का वह मंदिर हैं जो मध्यप्रदेश शासन ने पुरातात्विक और पर्यटन विभाग ने इसको अपने आधीन रखा हैं । इसी वर्ष होने वालें इस अदभुत दशहरे की कानूनी व्यवस्था  मैं कोई चूक ना हो इसको लेकर एसपी मोनिका शुक्ला ने दौरा भी  किया था साथ ही पुलिस को कानूनी व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए थे जिससे सुरक्षा और कानून का उल्लंघन न हो इनकें साथ विधायक उमाकांत शर्मा पूर्व विधायक पुत्र सुरेंद्र उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य पार्वती गगनेंद्र रघुवंशी भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह बघेल सहित  प्रशासनिक  अमले में  एसडीएम बृजेन्द्र  सिंह रावत नायब तहसीलदार सुनील शर्मा जनपद सीईओ अजय वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहें

लटेरी तहसील के अच्छे-अच्छे निशानेबाज फैल

काला देव में अनोखी परंपरा द्वारा दशहरा मनाने के लिए प्रसिद्ध है यहां दशहरे में अच्छे-अच्छे
निशानेबाजों की एक नही चलती, उड़ती हुई चिड़िया को गोफन से मार गिराने वाले निशानेबाज भी कालादेव में असहाय नजर आते हैं। यहां बंदूक से भी तेज निशाना लगाने वाले भील तथा बंजारा समाज के लोग रावण की सेना बनते हैं तथा ग्राम कालादेव के निवासी राम की सेना बनते हैं, इस युद्ध के दौरान रावण की सेना रामा दल की सेना पर गोफन से पत्थर मारती है, जो रामा दल के समाने जाकर वो पत्थर स्तह: अपनी दिशा बदल देता है।
होता है रामलीला का मंचन :उक्त आयोजन के प्रारम्भ होने के पहले ही रावण की प्रतिमा के पास आदिवासियों द्वारा पत्थरों का ढेर लगाकर अपनी गोफन तैयार कर ली जाती हैं। पत्थरों के इस हमले में रामादल का कोई भी व्यक्ति घायल नही होता और वे राम की जय जयकार कर अपने स्थान पर पहुंच जाते हैं। रामलीला के कलाकारों द्वारा राम-रावण की लीला का मंचन किया जाता है। इस पूरे आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ