विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रयासों से बनेंगी सड़कें मप्र के 8 नगरों की सड़कों के लिए 83 करोड़ मंजूर

 



■ केंद्रीय मंत्री गड़करी ने गौतम को पत्र लिखकर जानकारी दी, 


नई दिल्ली / भोपाल रीवा जिले के 8 प्रमुख नगरों में नेशनल हाई वे बायपास बनने के बाद शहर के भीतर की छूटी हुई । सड़कें बनाने के लिए भारत सरकार के स ड़ क परिवहन एवं राज मा ग मंत्रालय ने ↑ 83 करोड़ की रुपए मंजूरी दे दी है । इस संबंध में स्वयं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिखकर इस संबंध में सूचना दी है । विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर केंद्रीय मंत्री गड़करी का हृदय से आभार व्यक्त किया है ।



 गौरतलब है कि रीवा जिले के हनुमना , रघुनाथगंज , मउगंज , देवतालाब , मनगंवा , रायपुर कर्चुलियान , गुढ़ और चंडिया में नेशनल हाई वे का बायपास बनने के बाद शहर के भीतर से होकर गुजरने वाली सड़क जर्जर हालत में थी । इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने गड़करी से लगा ता र पत्राचार के ही साथ व्यक्तिगत भेंट करके भी अनुरोध किया था । केंद्रीय स ड़ क परिवहन मंत्रालय ने इन मार्गों के निर्माण के लिए वन टाइम इनवेस्टमेंट योजना के तहत 83 करोड़ रुपए स्वीकृत दे दी है । केंद्रीय मंत्री गड़करी ने गौतम से पत्र में यह भी बताया है कि मध्यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग को इन सभी सड़कों के निर्माण के लिए जल्द से के जल्द कार्य प्रारंभ करने के लिए भी निर्देशित किया है ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ