दिनांक 10 अक्टूबर 2022 11:30 बजे पान मसाला से भरा हुआ कंटेनर भोपाल से गुना के लिए जा रहा था सिरोंज टोल नाके के आगे कुछ अज्ञात लोगों द्वारा कंटेनर को ओवरटेक करके रोका और ड्राइवर के साथ मारपीट करके कंटेनर को लेकर फरार हो गए सुबह तकरीबन 11 12:00 बजे तक बचन सिंह गुर्जर ग्वालियर द्वारा आनंदपुर थाने में रिपोर्ट की जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए जांच शुरू कि जिसमें कंटेनर लूट कर ले जाने वाले आरोपी ट्रक को लेकर इंदौर फरार हो गए थे इंदौर की स्थानीय पुलिस की मदद से कंटेनर को पकड़ लिया गया ट्रक में लगभग 45 लाख का पान मसाले का सामान जप्त किया गया है साथ ही और अतिरिक्त सामान भी जप्त किया गया है वही ट्रक और अन्य सामानों की लगभग कीमत 70 लाख बताई गई है वहीं पुलिस के द्वारा पांच लोगों को ट्रक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसमें मुख्य आरोपी ऋषि सोनी को बनाया गया है पुलिस द्वारा बताए गए अनुसार गुना निवासी ऋषि सोनी और उसके साथी नानू उर्फ शिवम शर्मा द्वारा नीरज ओझा राज ढिल्लो सुरेंद्र ओझा एवं गौतम रघुवंशी निवासी जिला गुना मध्य प्रदेश के साथ कंटेनर को लूटने की योजना बनाई वहीं इस घटना को आरोपी नीरज ओझा राज ढिल्लो सुरेंद्र ओझा द्वारा कंटेनर के आगे बोलेरो गाड़ी को रोक कर ड्राइवर की आंख में मिर्च पाउडर भरकर घटना को अंजाम दिया गया है
वहीं इस पूरे मामले को लेकर और भी दूसरे पहलू सामने आ रहे है नाम ना छापने की शर्त पर गुना से बोलेरो कार ड्राइवर के रिश्तेदारों द्वारा बताया गया है कि पुलिस द्वारा जिन आरोपियों को पकड़ा गया है वह छोटे-मोटे अपराधी हैं पुलिस द्वारा बड़े अपराधी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही इस मामले को लेकर यह भी जानकारी मिल रही है की यह मामला जीएसटी चोरी से जुड़ा हो सकता है लेकिन स्थानीय पुलिस ऐसे लूटपाट का बनाकर बड़े आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है जिसमें राजश्री कंपनी के मालिक तथा खरीदने वाले व्यापारी भी शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं




0 टिप्पणियाँ