मुरैना। प्रदेश में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं गुना में छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद अब एक नया मामला मुरैना से आया है मुरैना में हुक्का बार में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर बार ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। पीड़िता ने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
पीड़िता स्कूल में पढ़ने आई थी, जहां से आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर मुरैना शहर के तलघर में चल रहे हर्ट बीट कैफे (रेस्टोरेंट हुक्का बार) ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार आरोपी भी नाबालिग है। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराई है
.png)




0 टिप्पणियाँ