रायसेनः मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष की गोली लगने से मौत


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंडीदीप सहकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मीणा (65) की गोली लगने से मौत हो गई। मंगलवार शाम 7.30 बजे वे घर में अपनी पुरानी बंदूक की सफाई कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह मीणा  दिवाली में पूजा के लिए अपनी पुरानी बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान बंदूक चल गई। गोली सीधे दीवार पर लगी। इसके छर्रे उनके पीठ पर लग गए। गंभीर हालत में उन्हें परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

मंडीदीप थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि बंदूक 315 बोर की थी। घटना के समय वह अकेले थे। परिजन दूसरे कमरे में थे।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ