खबर प्रकाशित हुई SDM ने निरीक्षण किया फिर भी नहीं हटा कब्जा, हम्माली के नाम पर वसूली से किसान परेशान,

आनंदपुर उपमंडी में व्यापारियों की मनमानी के आरोप, 11 हजार क्विंटल आवक पर एक दिन में 1.65 लाख रुपए वसूली का दावा; अब कलेक्टर से कार्रवाई की उम्मीद

आनंदपुर। किसानों की उपज की खरीदी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित आनंदपुर उपमंडी में व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडी परिसर के नीलामी शेड में व्यापारियों द्वारा अनाज रखकर कब्जा करने, धर्मकांटा के बाद हम्माली के नाम पर किसानों से राशि लेने और नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराने जैसे मामले सामने आए हैं।

हैरानी की बात यह है कि 29 अक्टूबर को इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद अनुविभागीय अधिकारी लटेरी ने मंडी का निरीक्षण भी किया, लेकिन किसानों का कहना है कि अब तक न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही वसूली तथा अन्य शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दी है।

11 हजार क्विंटल आवक पर 1.65 लाख रुपए वसूली का दावा

मंडी में हम्माली के नाम पर ली जा रही राशि को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि वे धर्मकांटा कराने के बाद अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्वयं अनाज खाली करते हैं। इसके बावजूद उनसे हम्माली के नाम पर राशि ली जाती है।

 3 नवंबर को मंडी में करीब 11 हजार क्विंटल कृषि उपज की आवक हुई थी। लगभग लगभग 25365 बोरा इस दौरान हम्माली के नाम पर लगभग 1 लाख 65 हजार रुपए वसूले जाने का अनुमान है। किसानों का सवाल है कि जब मजदूरी का काम वे स्वयं कर रहे हैं तो फिर यह राशि किस आधार पर ली जा रही है?

वहीं मंडी अधिकारी इस वसूली को नियमानुसार बता रहे हैं। उनका मानना है कि हम्मली की राशि नियम अनुसार किसानों से ली जा रही है लेकिन आदेश कहीं चस्पा नहीं है किसानों की मांग है कि वसूली का नियम और आदेश सार्वजनिक किया जाए, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

कही दिनों से शेड में व्यापारियों का अनाज, किसानों को परेशानी

उपमंडी के नीलामी शेड और परिसर में व्यापारियों द्वारा अनाज रखे जाने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। किसानों का आरोप है कि जिन स्थानों पर उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी होनी चाहिए, वहां व्यापारियों का माल रखा हुआ है। इससे उपज लेकर आने वाले किसानों को जगह और व्यवस्था के लिए परेशान होना पड़ता है।
29 अक्टूबर को खबर प्रकाशित होने के बाद SDM द्वारा दो-तीन बार निरीक्षण किया गया लेकिन कोई कार्रवाई सामने नहीं आई, और अब तक कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

मंडी में 11 से 15 साल के बच्चों से मक्का साफ कराई जा रही है*

मंडी परिसर में 11 से 15 वर्ष तक के बच्चों से मजदूरी कराए जाने का मामला भी गंभीर चिंता का विषय है। मंडी के तीन सेट के नीचे फैली हुई मक्का को कुछ व्यापारी मजदूरी का खर्च बचाने के लिए बच्चों से काम करवा रहे हैं। संबंधित विभाग के लोगों को जांच करके नियम अनुसार बाल श्रम कानूनों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

पानी, शौचालय और अन्य सुविधाओं का अभाव

आरोन तहसील गांव से आए किसान फेरन सिंह कहना है कि उपज बेचने के लिए मंडी पहुंचने पर उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। पेयजल, शौचालय जैसी व्यवस्थाओं की कमी के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। हमें सोशल मीडिया से जानकारी मिली थी मक्का 25, 2600 में बिक रही है लेकिन यहां आकर पता चला 2000,22 में ही खरीदी जा रही है इसके अलावा कुछ व्यापारियों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रास्ते में खड़ी करवाने और विरोध करने पर विवाद की स्थिति निर्मित करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

किसानों के शेट पर अनाज फैला कर रखने व्यापारियों पर पूर्व में हो चुकी है कार्रवाई,

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में भी मंडी परिसर में व्यापारियों द्वारा नीलामी शेड के नीचे अनाज रखने का मामला सामने आया था। उस समय तत्कालीन SDM नितिन जैन ने निरीक्षण कर दो व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर माल सहित जब्ती की चेतावनी दी थी।
कुछ समय तक व्यवस्था में सुधार दिखाई दिया, लेकिन वर्ष 2026 में फिर वही स्थिति बनने लगी है। इससे पहले की कार्रवाई और चेतावनी के प्रभावी पालन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है अगर ऐसा हो रहा है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी 
डिप्टी कलेक्टर नितिन जैन विदिशा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ