आनंदपुर। आनंदपुर में पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में ग्राम सुनखेर निवासी दो व्यक्ति संजीव पिता खेलीराम अहिरवार और छोटू पिता उधम सिंह घायल हुए हैं।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।




0 टिप्पणियाँ