शांति धाम की जमीन पर कब्जे का आरोप, सरपंच ने प्रशासन से लगाई गुहार,


गोलाखेड़ा में मरघटशाला निर्माण का रास्ता साफ कराने की मांग, एसडीएम के नाम शिकायत नहीं हुई पिछले 2 महीने में कार्यवाही 

लटेरी। ग्राम पंचायत गोलाखेड़ा में शांति धाम (मरघटशाला) के निर्माण के लिए निर्धारित शासकीय भूमि पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के सरपंच नवीन मीणा ने इस संबंध में एसडीएम के नाम आवेदन देकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि ग्राम पंचायत में मरघटशाला का निर्माण कराया जा सके।

आवेदन में बताया गया है कि गांव में शांति धाम निर्माण के लिए निर्धारित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से कब्जा कर लिया गया है। इसके चलते मरघटशाला तक पहुंचने का रास्ता भी बाधित हो रहा है। रास्ते की समस्या और भूमि पर कथित कब्जे के कारण ग्राम पंचायत को निर्माण कार्य कराने में परेशानी आ रही है।

निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की मांग

सरपंच नवीन मीणा ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर शांति धाम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और मरघटशाला तक जाने के रास्ते को सुचारु किया जाए। इससे ग्राम पंचायत में शांति धाम का निर्माण कराया जा सकेगा और ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक सुविधा मिल सकेगी।अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ