विजयादशमी पर रायसेन पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन करेंगे राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,


रायसेन। विजयादशमी पर्व पर 20 अक्टूबर को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन की पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे रायसेन पहुंचेंगे।

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायसेन से बरेली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे बरेली पहुंचकर वे बरेली और उदयपुरा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

शस्त्र पूजन परंपरा का विशेष महत्व

विजयादशमी को सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक माना जाता है। भारतीय संस्कृति में शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति के सदुपयोग, निर्बलों की रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश देती है। इसी परंपरा के तहत प्रदेश में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ