संयुक्त कलेक्टर हर्षल चौधरी का ट्रांसफर, अब यहां संभालेंगे नई जिम्मेदारी.....


भोपाल/विदिशा | मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की गई है। इस सूची में सिरोंज एसडीएम एवं संयुक्त कलेक्टर हर्षल चौधरी का स्थानांतरण रायसेन जिले के संयुक्त कलेक्टर के पद पर किया गया है।

वहीं, विदिशा जिले के संयुक्त कलेक्टर विजय राय को हटाकर नर्मदापुरम भेजा गया है, जहां वे संयुक्त कलेक्टर का कार्यभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस आदेश में प्रदेश भर के कुल 107 प्रशासनिक अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। यह नवीन पदस्थापन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी समय में जिलों के प्रशासनिक कामकाज को और अधिक सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ