दोस्तों के साथ ब्रज दर्शन करने आया युवक...राधाकुंड में डूबा, मौत

UPNews/MPNews। मथुरा के राधाकुंड में दोस्तों के साथ ब्रज दर्शन करने आया युवक स्नान के दौरान राधाकुंड में डूब गया। देर शाम तक गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश के आठ युवक बीते सोमवार को ब्रज दर्शन करने के लिए घर से निकले थे। गिरिराज परिक्रमा करते हुए बुधवार को राधा-श्याम कुंड संगम पर पहुंचे। शाम 6 बजे करीब यहां स्नान के दौरान आरोन निवासी 18 वर्षीय राज साहू पुत्र मुकेश साहू गहरे पानी में चला गया। दोस्त विक्रम, दीपक आदि के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गोताखोरों की मदद से तलाश करवाया लेकिन रात भार खोज ने के बाद भी युवक को नहीं निकल पायें गोताखोर विष्णु ठाकुर, अमित गोस्वामी युवक की गहरे पानी में लोहे का कांटा-रस्सी डालकर तलाश की  लेकिन काफी मुश्किल के वाद सुबह लगभग 9 बजे युवक की लाश निकल ली गई। 
युवक के पीनी में डूबने की ये घटना पहली नहीं है। इसके पहले 23 फरवरी को पश्चिम बंगाल के 17 वर्षीय पीतम विश्वास की स्नान के दौरान हाथ से चेन छूट जाने के कारण पानी में डूब जाने से मौत हो गई थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ