CM मोहन यादव का मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को तोहफा, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर


MPNews: मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया है कि लाडली बहनों को मोहन सरकार अब सिर्फ 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देगी। ये फैसला मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया है। इसके साथ ही लाडली बहनों को हर महीने मिलने वाली राशि को लेकर भी घोषणा की गई है। आइए जानते हैं कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में।  

मोहन सरकार ने लाडली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का बड़ा फैसला लिया है। इसके साथ ही लाडली बहनों को हर महीने मिलने वाली 1250 रुपए की राशि में सिर्फ सावन के महीने यानी रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त देने पर भी मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में मुहर लग गई है। 

लाडली बहनों के लिए 160 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान 

कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। अभी गैस सिलेंडर 848 रुपए का है जिसमें से 450 लाडली बहना को देना होगा। बाकी 398 रुपए सरकार देगी। इसके लिए 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा करावेगी सरकार

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया है कि पीएम बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बीमा सरकार कराएगी, जिसकी प्रीमियम सरकार भरेगी। 2 लाख का बीमा जो मिलेगा उसमें से 1 लाख एक्सीडेंटल की स्थिति में मिलेगा। इस फैसले से 57 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ