आनंदपुर । तहसील लटेरी के थाना आनंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जावती में 3 दिन से लापता एक युवक का शव गांव के ही कुएं में मिला है। मिली जानकारी अनुसार ने मृतक बृजमोहन कुशवाह पिता लक्ष्मण सिंह कुशवाह उम्र 33-34 वर्ष 3 दिन से लापता था। मृतक बृजमोहन कुशवाहा के परिजन परिजनों द्वारा गुम होने की थाने में दर्ज करने आए थे। शुक्रवार को गांव के बच्चे पास वाले कुएं के पास खेल रहे थे, बच्चों को कुएं में शव दिखा, बच्चों ने ग्रामीणजनों को बताया। ग्राम के सरपंच दीवान सिंह कुशवाहा ने फोन लगाकर थाना प्रभारी आनंदपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी दीपक राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से रस्सी और खाट से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की पहचान के लिए उसके भाई और परिजनों को बुलाया परिजनों द्वारा शव की पहचान की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है




0 टिप्पणियाँ