गौशाला में गायों की दाहिनी स्थिति को लेकर ग्रुप में तू तू में मैं
आनंदपुर । ग्राम आनंदपुर में वर्तमान सरपंच हरि बल्लभ शर्मा के पुत्र राधावल्लभ शर्मा और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि के बड़े भाई अमित शर्मा के बीच इस समय राजनीति की सर गर्मी सिर चढ़कर बोल रही है आए दिन व्हाट्सएप ग्रुप में किसी न किसी मुद्दे को लेकर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि के भाई अमित शर्मा और वर्तमान सरपंच के पुत्र राधा बल्लभ शर्मा सहित उनके समर्थकों में बहस ग्रुपों के माध्यम से दिखाई देती रहती है अब ताजा मामला ग्राम पंचायत आनंदपुर के व्हाट्सएप ग्रुप ग्राम पंचायत आनंदपुर विकास मैं हुआ है
दरअसल इस ग्रुप में जीवन राठौर 7440####58 के द्वारा आनंदपुर गौशाला की एक वीडियो ग्रुप में पोस्ट की थी जिसमें भारी जनसंख्या में गाय दिखाई दे रही हैं जिसको लेकर ग्रुप में तरह-तरह की कमेंट देखने को मिली गौशाला आनंदपुर की इस वीडियो को देखकर ग्रुप के मेंबरों ने तरह-तरह के कमेंट किया
ग्रुप में कमेंट पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया को लेकर वर्तमान सरपंच के पुत्र को आड़े हाथ लेते हुए कटाक्ष भी किये आनंदपुर निवासी नवीन करेलिया ने कमेंट करते हुए लिखा है
कि जनता के समक्ष ईमानदारी की दुहाई देने वाले 30 लाख आनंदपुर पंचायत से निकल चुके हैं धरातल धरातल पर कितना काम हुआ कोई बता सकता है
वही पूर्व सरपंच प्रतिनिधि के बड़े भाई अमित शर्मा ने जीवन अहिरवार की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा है
गौशाला की स्थिति तो बहुत खराब कर रखी है लगता है की पूर्व सरपंच ने जो चार भूसा बनवाया था वह खत्म हो गया है जब से तो वही चल रहा था अभी तक बेचारी गाय माता कैसी दयनीय स्थित है दिख रही है
इस पोस्ट के बाद ग्रुप में जुड़े दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे को लेकर निशान साधा
किसी ने पूर्व वर्तमान सरपंच पुत्र के बचाव में करते दिखाई दिए तो कोई पूर्व सरपंच प्रतिनिधि के भाई के सपोर्ट में खड़े दिखाई दिए वहीं कई समाजसेवियों ने ग्राम के जन समस्याओं को मुद्दा बनाकर काम करने की बात की है
हालांकि पूर्व सरपंच के बड़े भाई अमित शर्मा की पोस्ट के बाद सरपंच पुत्र राधा बल्लभ शर्मा ने लिखा कि पूर्व सरपंच ने 7 लाख लिए हैं अभी क्या बिल डालो ज्यादा खुजली चल रही है हो तो और पूर्व सरपंच ने कितना काम किया है उसके बिल भी डालो बोलो
इसके बाद एक के बाद एक दोनों अपने समर्थकों के साथ आपस में भिड़ते रहे दोनों ने ही एक दूसरे पर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप लगाया है




0 टिप्पणियाँ