विदिशा । कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्दी ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा जिले की सभी विधानसभा का भ्रमण करेंगे इसके लिए शीघ्र ही रूटचार्ट तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री भार्गव आगे जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी लगातार दो दिन व रात्रि निर्धारित रूटचार्ट अनुरूप भ्रमण करेंगे। आज सोमवार को लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक में उपरोक्त जानकारी देेते हुए उन्होंने सभी विभागो के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि विभागीय एक भी कार्य लंबित ना रहे। खासकर ऐसे कार्य जो आमजनो के हितार्थ में उन सब कार्यो को यथाशीघ्र पूरा कराया जाए।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी पहले दिन निर्धारित रूट पर भ्रमण करने के पश्चात जहां रात्रि होगी उसी विकासखण्ड, तहसील में रात्रि विश्राम करेंगे। उसके दूसरे दिन प्रातः आगे के रूटचार्टो पर भ्रमण करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा रूटचार्ट तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित करने का कार्य क्रियान्वित किया जा रहा है।
कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि विकास पर्व आयोजन के उपरांत यदि ऐसे निर्माण कार्य जिनका शिलान्यास, लोकार्पण किया जाना है और वे मुख्यमंत्री जी के भ्रमण रूटचार्ट में आते है तो लोकार्पण शिलान्यास संबंधी कार्य भी भ्रमण के दौरान संपादित किए जाएंगे।
Jansampark Madhya Pradesh




0 टिप्पणियाँ