भोपाल। बीते 6 नवंबर से प्रारंभ हितचिंतक अभियान में विश्व हिंदू परिषद् मध्यभारत ने अभी तक 2 लाख हितचिंतक बनाये । केवल आज एक ही दिन में 1 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाया । इस अवधि में कुल 3 लाख हितचिंतक बने साथ ही लगभग 4000 ग्राम तक भी पहुंचे । इस अभियान में प्रांत , विभाग , जिला , तहसील , ग्राम , ईकाई स्तर के सभी कार्यकर्ता अपने अपने कार्यक्षेत्र लगे हुये हैं । संगठन के कार्यविभाग बजरंगदल , मातृशक्ति दुर्गावाहिनी , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को विहिप का हितचिंतक बनाया साथ ही प्रदेश कार्यसमिति के उपस्थित सदस्यों को भी इस अभियान से जोड़ा । विशेष संपर्क ने भी विशेष योजना बना कर सम्पर्क किया । हर वर्ग जैसे राजनेता , व्यवसायी , समाजसेवी , डॉक्टर , वकील , महिलायें , विद्यार्थी एवं समाज के हर जाति , मत और पंथ , संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिंदू समाज तथा राष्ट्रहित से जोड़ा । आज के इस अभियान में समस्त हिन्दू समाज को जाति , मत , भाषा क्षेत्र के आग्रह से ऊपर भेदमुक्त हिन्दू खड़ा करने , गऊ , गंगा , मठ - मन्दिर , सेवा , धर्मान्तरण और लव जेहाद व हिंदू समाज को संगठित करने की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।
सम्पूर्ण हिन्दू समाज को धन्यवाद और जिन बन्धु भगिनी तक हमारे कार्यकर्ता नही पहुंच पाए हैं , उन तक 20 सभी से आग्रह है कि राष्ट्र जागरण के नवम्बर तक पहुंचने का प्रयास करेंगे । इस पुनीत महायज्ञ मैं अपने निकटतम विहिप के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर इष्ट - मित्र सपरिवार अपनी समिधा अर्पित करें ।





0 टिप्पणियाँ