"कमलनाथ" को छोड़कर "शिवराज" के हुए नरेंद्र सलूजा कांग्रेस को बड़ा झटका


कमलनाथ को छोड़कर शिवराज के हुए नरेंद्र सलूजा कांग्रेस को बड़ा झटका



कांग्रेस के निष्कासित कमलनाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा ने थामा BJP का दामन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

कमलनाथ को छोड़कर शिवराज के हुए नरेंद्र सलूजा 
कांग्रेस को बड़ा झटका
 

(शुभम सोनी ) भोपाल मध्य प्रदेश Narendra Saluja Joins BJP: मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) भले ही देश के कोने कोने में भारत जोड़ने का संदेश दे रही हो, लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है और कांग्रेस एक बार फिर टूट गई 

शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस के पूर्व नेता कमलनाथ के करीबी नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है 

कमलनाथ को छोड़कर शिवराज के हुए नरेंद्र सलूजा कांग्रेस को बड़ा झटका


सलूजा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और वन मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्य ग्रहण कर ली है. इस दौरान तत्कालीन कांग्रेस नेता नरेन्द्र सलूजा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस को ठोकर मारता हूं.


 कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता रहे नरेंद्र सलूजा ने शुक्रवार कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया.  नरेंद्र सलूजा कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाते हैं  कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं 

सलूजा इंदौर के खालसा कॉलेज कांड के बाद से ही कांग्रेस के निशाने पर रहे हैं पार्टी ने उन्हें सदस्यता से निष्कासित कर दिया था मजे की बात यह है उनके निष्कासित की कार्रवाई शुक्रवार को ही जारी हुई है, लेकिन लेटर पर 13.11.2022 की तारीख लिखी है पार्टी से निष्कासित के बाद से ही सलूजा बीजेपी के संपर्क में थे अब उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर  बीजेपी की सदस्यता दिला दी है. अब जब सलूजा बीजेपी के हो गए हैं तो कांग्रेस सलूजा पर आक्रमक हो गई है और सोशल मीडिया के माध्यम से सलूजा का विरोध कर रही है


बीजेपी के सदस्य लेने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़ने का कारण भी बताया वही कांग्रेस द्वारा कहा गया है कि सलूजा पार्टी से निष्कासित नेता है उन्हें  पार्टी पहले ही बाहर कर चुकी है

पार्टी छोड़ते ही कमलनाथ पर साधा निशाना

पूर्व कांग्रेसी नेता रहे नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस का दामन छोड़ते ही कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि 84 के दंगे के दोषी कमलनाथ का कांग्रेस में जितना स्वागत हुआ तभी मैंने मन बना लिया था अब मैं कांग्रेस पार्टी में और कमलनाथ के साथ नहीं रहूंगा मेरे धर्म के लोगों के हत्या के आरोपी का तभी मैंने साथ छोड़ दिया था जिस दिन उसका इंदौर में स्वागत किया गया

 वही इंदौर खालसा में हुए कांड के बारे में बताते हुए सलूजा ने कहा है कि इंदौर खालसा कॉलेज में हुए घटनाक्रम के बाद 84 दंगों का सच जो सामने आया , उसके बाद मेरा मन व्यथित हो गया था . मैं जिस धर्म में आस्था रखता हूं उस धर्म के मेरे लोगों की हत्या के आरोपियों के सच ने मेरी आँखें खोल दी . मैंने उसी दिन प्रण कर लिया था कि मैं ऐसे संगठन के साथ काम नहीं करूंगा . खालसा कॉलेज घटनाक्रम के बाद मैने कांग्रेस के प्रति कोई पोस्ट नहीं की नहीं मैं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुआ . अब , मैं एक कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी मे शामिल हुआ हूं बीजेपी मुझे जो जिम्मेदारी देगी मैं उसे अपनी जी जान लगाकर निभाऊंगा 



 


बीजेपी की सदस्यता लेते ही आक्रामक हुई कांग्रेस

नरेंद्र सलूजा द्वारा कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर अब पार्टी हमलावर हो गई है कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर Narendra Saluja नरेंद्र सलूजा पर तीखी आलोचना शुरू हो गई है

कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आपने कमलनाथ की पीठ में छुरा घोंपा है. आप अभी भी अपने स्टेटस में मीडिया कोआर्डिनेटर कमलनाथ दर्शा रहे हो. वैसे अब आपके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यही रहेगी. भाजपा में तो आपको मंच के नीचे पिछली पंक्ति में रहना पड़ेगा.





 वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने लिखा है कि भाजपा की महज एक FIR ने नरेंद्र सलूजा को दबा दिया. कांग्रेस पार्टी ने आपको सबकुछ दिया, कमलनाथ जी ने नाम दिया और आप भाजपा से जा मिले. वहीं कांग्रेस के मीडिया समन्वयक केके मिश्रा ने इसे सलूजा की बड़ी गलती करार देते हुए कहा है कि वे भी अब सिंधिया की तरह रजाई में मुंह छुपाकर रोएंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ