भारतीय संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस


भारतीय संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस


भारतीय संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस



लटेरी/सिरोंज / लटेरी मैं 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी की 11 वी स्थापना दिवस का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए एवं संविधान निर्माण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए और लोगों को आम आदमी पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किया गया तथा संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी मे नए लोगों को सदस्यता दिलाई गई | कार्यक्रम में उपस्थित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता वाजिद शाह ठेकेदार श्याम अहिरवार गोपीलाल ठाकरे देशराज यादव रवि जोगी सगीर खान पूर्व सरपंच मुकेश रामकृष्ण राजत आनंदपुर से नितिन भार्गव मुरवास से जाकिर गोरी तथा लटेरी के कार्यकर्ता लेखराज अहिरवार विजय मीणा आदि लोग उपस्थित रहे और आम आदमी पार्टी की सदस्यता गजराज मीणा जी बृजेश विश्वकर्मा रमाकांत मीणा आदि कई लोगों कोे सदस्यता  ग्रहण कराई गयी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सभी लोगों का पार्टी में जुड़ने के लिए उनका स्वागत अभिनंदन किया गया 

भारतीय संविधान दिवस पर आम आदमी पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस


वही सिरोंज में आम आदमी पार्टी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। लिंक रोड स्थित मां वृद्धा अनाथ आश्रम में गरीबों को भोजन वितरण कराया गया। इसके बाद पत्रकारवार्ता में आप नेताओं ने बातया कि आरटीआई के माध्यम से जानकारी निकलवाकर भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। कई विकास कार्यों में सिर्फ कागजी हुए हैं। हकीकत सामने आने पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी दम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी के अहमद मुद्दे शिक्षा और स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश रहेंगे। इस अवसर पर राहुल त्यागी, सुधीर शर्मा, रजत सक्सेना, अभिषेक शर्मा, शंभू गौरी, वाजिद खान, फरहान हाफिज, राकेश कुशवाह, डॉक्टर सोहेल, आवास जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ