सरवर प्रॉब्लम से राशन की दुकानों पर लगी रही लंबी - लंबी कतारें राशन के पोर्टल में एरर , पांच लाख गरीबों का राशन अटका
30 नवंबर तक राशन नहीं मिलने पर हो जाएगा लैप्स शाम तक पांच हजार परिवारों को मिला राशन
भोपाल जिले के सवा तीन लाख बीपीएल परिवारों के करीब पंद्रह लाख सदस्यों को नवंबर का राशन बांटा जा रहा है । अब तक जिले में करीब साठ फीसदी परिवारों को राशन दिया गया है । जबकि चालीस फीसदी परिवारों को अब तक राशन नहीं मिला है । ऐसे में तीन दिनों में 30 नवंबर तक करीब पांच लाख सदस्यों को राशन दिया जाना है । लेकिन खाद्य पोर्टल में एरर आने की से राशन वितरण नहीं हो पा रहा है ।
उचित मूल्य दुकानदारों ने दो बार में बांटा राशन
दरअसल इस बार भी राशन दुकानदारों ने दो बार में राशन बांटा है , जिसकी वजह से दुकानों पर महीने भर से मोड़ बनी हुई है । जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार का कहना है कि दोपहर ढाई बजे के बाद सर्वर में प्रथम आई थी . हालांकि शाम तक करीब पांच हजार परिवारों को राशन दिया गया है । तकनीकी दिक्कत के संबंध में अफसरों को बता दिया गया है ।
पीएम कल्याण योजना का राशन मिलेगा मुफ्त
इस बार भी पीएम कल्याण योजना का राशन मुफ्त दिया जा रहा है , जबकि प्रदेश सरकार एक रुपए किलो के हिसाब से राशन दे रही है । इस तरह इस माह में आठ किलो चावल और दो किलो गेहू दिया जा रहा है । शनिवार को खाद्य विभाग के पोर्टल में एरर आने से सर्वर डाउन हो गया . जिसकी वजह से प्वाइंट ऑफ सेल ( पीओएस ) मशीनों से राशन नहीं बांटा जा सका । शाम तक अटक अटक कर सर्वर के चलने की वजह से पीडीएस दुकानों पर उपभोक्ताओं की लंबी - लंबी कतारें देखी गई हालांकि शाम तक जिले में पांच हजार परिवारों को राशन दिया गया है । अब सोमवार को राशन बांटा जाएगा ।
बायोमेट्रिक नहीं कराने वालों को मिलेगा राशन राजधानी के करीब आठ सदस्यों ने ई केवायसी कर है जबकि करीब छह लाख जिन्होंने अब तक वेरिफिकेशन नहीं कराया है । ऐसे लोगों को 30 नवंबर डेडलाइन दी गई है । तय डेट तक वेरिफिकेशन नहीं कराने पर इन सदस्यों को राशन रोका जाएगा । इन उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक सत्यापन ई - केवाईसी और मोबाइल नंबर दर्ज कराना है जिससे यह परिवार पोटेविलिटी सुविधा से राशन ले सकेंगे ।
.jpg)




0 टिप्पणियाँ