दो अधिकारी के ट्रांसफर लटेरी एसडीएम होंगे डिप्टी कलेक्टर हर्षल चौधरी


विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लगातार दूसरी बार प्रशासनिक सर्जरी की । जिसमें कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर हर्षल चौधरी को लटेरी उपखण्ड मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा जिले में पदस्थ एक तहसीलदार और दो नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश भी जारी किए हैं।


तहसीलदार सत्यनारायण सोनी को विदिशा नगरीय तहसील में अतिरिक्त तहसीलदार का जिम्मा सौंपा है। जबकि नायब तहसीलदार सुनील शर्मा को प्रभारी तहसीलदार कुरवाई और नायब तहसीलदार हेमंत अग्रवाल को नायब तहसीलदार लटेरी का दायित्व सौंपा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ