निर्वाचन कार्य में बीएलओ निलंबित , 17 को नोटिस विदिशा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 182 के बीएलओ तीनेश ठकरेले को निलंबत कर दिया है । तीनेश पीएचई में सहायक ग्रेड तीन पर पदस्थ हैं । एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा ने बताया की सुपरवाईजर के निरीक्षण के दौरान ठकरेले ड्यूटी क्षेत्र में कार्य करते नहीं पाए गए एवं मोबाइल पर झूठी जानकारी दे रहे थे । ऐसे लो परफार्मेस वाले 17 बीएलओ को नोटिस जारी किए हैं ।
Vidisha Mp | विदिशा निर्वाचन के काम में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ और कर्मचारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है । अब तक करीब 6 बीएलओ और एक पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है । इसके बाद भी बीएलओ काम में कोताही बरत रहे हैं । शनिवार को सिरोंज , लटेरी तहसील क्षेत्र के एक - एक बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं । कलेक्टर ने सिरोंज अनुविभागीय एवं निर्वाचक अधिकारी रजिस्ट्रिकरण अधिकारी के प्रस्ताव पर लटेरी तहसील में मतदान केंद्र 72 प्राथमिक शाला भवन मुण्डेला के बीएलओ घनश्याम पंथी तथा सिरोंज तहसील में मतदान केंद्र 199 माध्यमिक शाला भवन हाजीपुर के बीएलओ वीरेंद्र जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है ।
निलंबित दोनों बीएलओ द्वारा मतदाताओं के नाम जोड़ने , घटाने और संशोधन के फार्म गरुड़ा एप पर अपलोड नहीं किए मतदाता सूची के संक्षिप्त पुर्नरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण काम में जानबूझकर लापरवाही की गई । राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र जोशी एवं हुसैनपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक घनश्याम पंथी दोनों का निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय एसडीएम कार्यालय कुरवाई नियत किया गया है ।




0 टिप्पणियाँ