देवास जिले की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा- भ्रष्ट अधिकारियों को फौरन विदा किया जाए
सीएम ने कहा कि योजनाओं का बिना लिए - दिए , समय पर लाभ मिले , सभी क्षेत्रों में सुशासन स्थापित हो । यही व्यवस्थाएं स्थापित करने के उद्देश्य से आज सुबह की बैठकें की जा रही है ।
खास बातें ■
पिछले दो महीने से पूरक पोषण आहार वितरण नहीं होने और ग्रामीण सड़कों की स्थिति पर नाराजगी जाहिर की सीएम ने गुम बच्चियों की बरामदगी और महिला सुरक्षा के लिए देवास जिले में संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की
भोपाल मध्य प्रदेश/ भोपाल देवास जिले की समीक्षा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार कोढ़ की तरह है , इसे पूरी तरह से समाप्त करना है । सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की नीति है । योजनाओं का बिना लिए दिए , समय पर लाभ मिले , सभी क्षेत्रों में सुशासन स्थापित हो । यही व्यवस्थाएं स्थापित करने के उद्देश्य से अल सुबह की बैठकें की जा रही हैं । यह जरूरी है कि जन - प्रतिनिधि और अधिकारी - कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें , उनके प्रयासों में कोई कमी न रहे । मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को सुबह 7.30 बजे ही देवास जिले की समीक्षा कर रहे थे । उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी योजनाओं , विकास कार्यों थानों में एफआईआर लिखे जाने और आपराधिक प्रकरणों पर कार्रवाई के मामलों में भ्रष्टाचार की प्रत्येक शिकायत या सूचना पर दृढ इच्छाशक्ति के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि ऐसे " भ्रष्टाचार कोढ़ की ... अधिकारी - कर्मचारी जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं अथवा जिनका आचरण ठीक नहीं है या जिनके विरुद्ध भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं , उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए । राज्य सरकार जन - सामान्य के हित में व्यवस्थाएं संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है । इस मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया , विधायक श्रीमती गायत्री राजे , आशीष शर्मा , मनोज चौधरी , अपर मुख्य सचिव महिला बाल विकास अशोक शाह , प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संजय शुक्ला , मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और आजीविका मिशन के एमएल बेलवाल वर्चुअली शामिल हुए । उत्पाद बांस की खेती को प्रोत्साहित किया जाए । इससे किसानों की अतिरिक्त आय का स्रोत भी विकसित होगा । बांस के उत्पादों को देवास जिले की पहचान बनाने के लिए नवाचार किए जाएं । कलेक्टर ने बताया कि बांस उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए अमेजन , स फ्लिपकार्ट सहित देश के विभिन्न शो - रूम से भी संपर्क किया जा रहा है ।
जल जीवन मिशन व प्रधानमंत्री आवास की धीमी गति पर नाराजगी जताई मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा चौकस रहे । किसी भी शर्त पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं करूंगा । मुख्यमंत्री ने गुम बच्चियों की बरामदगी और महिला सुरक्षा के लिए देवास जिले में संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की । मुख्यमंत्री चौहान ने जल जीवन मिशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जिले में कार्यों की धीमी गति , पिछले दो महीने से पूरक पोषण आहार वितरण नहीं होने और ग्रामीण सड़कों की स्थिति पर खासी नाराजगी जाहिर की । उन्होंने जिले के सोनकच्छ अनुविभाग और देवास नगर निगम में संचालित गतिविधियों , पुलिस थानों में एफआईआर लिखने और दोषियों पर कार्रवाई की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए । मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा मुख्यमंत्री जन - सेवा अभियान में देवास जिले की प्रगति के लिए जिला अधिकारियों को बधाई दी । उन्होंने विद्युत व्यवस्था के लिए अधिकारियों एवं जल जीवन मिशन ... की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर के संबंध में जागरूकता और बिजली बिलों के संशय के संबंध में कैम्प लगा कर प्रचार प्रसार की गतिविधियां संचालित की जाए ।
किसानों को खाद के लिए लाइन नहीं लगानी पड़े
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को खाद के लिए लाइन नहीं लगानी पड़े । उन्होंने जिले में रोजगार मेलों और स्व - रोजगार गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की । युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की लत से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए । चौहान ने कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री प्रतिमाह इस प्रकार की बैठकें कर गतिविधियों की समीक्षा करें ।






0 टिप्पणियाँ