सिरोंज मैं आम आदमी पार्टी की विशाल आम सभा का आयोजन




सिरोंज मैं आम आदमी पार्टी की विशाल आम सभा का आयोजन

शनिवार को सभा संबोधित करने सिरोंज पहुंचेंगे आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

सिरोंज विदिशा/मध्यप्रदेश में 2023 की चुनाव को लेकर अब मध्यप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी सक्रिय होती दिखाई दे रही है पहले दिल्ली उसके बाद पंजाब में मुख्यमंत्री बनाने के बाद मध्य प्रदेश में भी पूरी दमखम के साथ पार्टी चुनाव की तैयारी में जुट गई है इसी क्रम में सिरोंज में 5 नवंबर को आम आदमी पार्टी द्वारा आम सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है इस कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के तौर पर पंकज सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी विशेष अतिथि भगवत सिंह राजपूत प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता एवं क्षेत्रीय संगठन सचिव जनाब फराज साहब खान आ रहे हैं आयोजनकर्ता जिला उपाध्यक्ष इसराइल गद्दी की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया जा रहा है 

इस संबंध में उन्होंने बताया है कि दिनांक 5 नवंबर दिन शनिवार 12:00 से विशाल आम सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज जी पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष भगवत सिंह राजपूत एवं संगठन प्रदेश प्रवक्ता एवं संगठन सचिव फराज खान उपस्थित रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे इस कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा गया है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ