शपथ न्यूज़ विदिशा/ विदिशा विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय करैयाखेड़ा रोड पर आदर्श ग्राम के बीपीएल, अनुसूचित जाति के कृषकों के लिए कृषि यंत्र सामग्री का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया है। इसके साथ ही रबी वर्ष 2022 हेतु अजा, जजा, महिला एवं लघु, सीमांत कृषकों के लिए मसूर बीज के मिनीकिट भी नि:शुल्क प्रदाय किए गये हैं।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश टंडन, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री वीरसिंह रघुवंशी, सांसद प्रतिनिधि श्री राकेश शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मलखान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री धनराज सिंह, दिनेश कुशवाह, अरविंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री महाराज सिंह एवं सरपंच द्वारा किसानों को बीज एवं सामग्री वितरण की गई। जनप्रतिनिधियों के द्वारा किसानों को उन्नत कृषि करने हेतु प्रेरित किया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री आरके शर्मा द्वारा भूमिका वक्तव्य दिया गया। कार्यक्रम में विकासखण्ड् के सभी ग्राम कृषि विकास अधिकारी एवं कृषकगण मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ