दीपावली पर खिदमत-ए-इंसानियत समिति ने जरूरतमंदों को बांटी खुशियां,

लटेरी। दीपावली के पर्व पर खिदमत-ए-इंसानियत समिति के हिंदू-मुस्लिम समाजसेवियों ने गरीब, बेसहारा परिवारों और जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं। समाजसेवी नसीम खान हिंदुस्तानी के नेतृत्व में टीम ने दैनिक उपयोग की सामग्री और उपहार वितरित किए। इस दौरान पत्रकार राकेश साहू और नंदकिशोर शर्मा ने समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 
कार्यक्रम में सगीर मोहम्मद, शशांक शर्मा, राजेश साहू, इरशाद पटेल सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे। जरूरतमंद परिवारों ने सभी का आभार जताते हुए दुआएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ