आनंदपुर/लटेरी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भी काछीखेड़ा हाई स्कूल में लापरवाही का मामला सामने आया है। मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे विद्यालय बंद मिला। स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था और परिसर में कोई शिक्षक या कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय बंद होने के कारण उन्हें लगा कि शायद अभी भी गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, जबकि शासन द्वारा नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किए जाने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल समय पर नहीं खुलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
मामले को लेकर (दी शपथ) की टीम ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र वर्मा से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और सभी विद्यालयों का संचालन निर्धारित समयानुसार किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा यदि विद्यालय निर्धारित समय में संचालित नहीं पाया गया तो संबंधित स्कूल प्रबंधन एवं दोषी शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है तथा विद्यालयों का संचालन निर्धारित समयानुसार सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है।
आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि विद्यालय निर्धारित समय में संचालित नहीं पाया गया तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी अनियमितता पाए जाने पर दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग कराने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और शासकीय स्कूलों में समय पर शिक्षण कार्य सुनिश्चित हो सके।




0 टिप्पणियाँ