MP Farmers News : सीएम शिवराज ने प्रदेश के किसानों के हित में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लिया है। सीएम शिवराज के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग ने बैंकों से कहा है कि जिस दिन उपार्जन की राशि बैंक के खाते में प्राप्त होती है, उसी दिन संबंधित किसान के खाते में जमा की हुई मानी जाएगी। इस पर बैंक कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं लगा सकेगी। किसानों को सभी योजनाओं का लाभ बैंक में राशि प्राप्त होने की तिथि से प्राप्त हुआ माना जाएगा। अब इसको लेकर सीएम शिवराज के निर्देश के बाद सहकारिता विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होता है और ऐसे तो किसानों के लिए देश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए यह आदेश जारी किए है राज्य मंत्रि-परिषद की पिछली बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया था कि बैंक खातों में पैसा आने के पश्चात भी समय पर किसानों के खातों में जमा नहीं होता है। इस कारण किसानों को अतिरिक्त ब्याज आने की और डिफाल्टर हो जाने की संभावना रहती है। इस पर मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इस संबंध में सहकारिता विभाग को शीघ्र कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था।




0 टिप्पणियाँ