महिदपुर ( उज्जैन ) . मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार 5 मार्च से लाड़ली बहना योजना ला रही है । भोपाल में योजना का कुंभ होगा । मार्च अप्रेल से योजना के लिए आवेदन होंगे । मई में इनका परीक्षण कर 10 जून को पात्र बहनों के खाते में 1-1 हजार रुपए पहुंच जाएंगे । हर माह की 10 तारीख को यह राशि खाते में दी जाएगी । सीएम ने यह बात गुरुवार को उज्जैन के महिदपुर में कही । वे यहां राज्य स्तरीय रोजगार दिवस और विकास यात्रा में शामिल हुए । उन्होंने कहा , 31 मार्च तक का ठेका है , इसके बाद शराब के अहाते बंद हो जाएंगे । दुकानों से शराब खरीदकर घर जाना होगा । घरों में रह रहीं बहनों से कह दूंगा , लट्ट तैयार रखना । भांजे - भाजियों से कहूंगा कि झूम पड़ना , शराब मत पीने देना । यह जीवन को बदलने के प्रयास हैं । कार्यक्रम में सीएम ने 1123 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया ।
किया ऐलान
बच्चों की मैरिट लिस्ट अलग से बनाएंगे कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की चयन परीक्षा में प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों की अलग से मैरिट लिस्ट बनाएंगे । सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अंग्रेजी में कमजोर होते हैं , तो वे पीछे क्यों रहें , इसलिए नई व्यवस्था की है । रोजगार की बात प्रदेश में हर महीने रोजगार दिवस मनेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रोजगार दिवस है । इस वर्ष 1 लाख 24 हजार पदों पर सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी । 13.58 लाख से ज्यादा बेटे - बेटियों के खाते में 9,868 करोड़ स्व - रोजगार के लिए पहुंचाए जा रहे हैं । हर महीने रोजगार दिवस मनाएंगे ।




0 टिप्पणियाँ