भू आवासीय अधिकारी योजना टीकमगढ़ से सीएम करेंगे लॉन्च 10,000 से अधिक आवासीय पट्टे वितरण करेंगे सीएम

इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही बड़ी आबादी को लुभाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान आज  बुधवार को बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च करने टीकमगढ़ पहुंच रहे हैं जिले के बकपुरा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना की शुरुआत यहां से करेंगे। सीएम की आवासीय अधिकारी योजना के लिए पूरे प्रदेश से 14 लाख लोगों के आवेदन मिले हैं। जिसमें टीकमगढ़ जिले से ही 10,500 पात्र हितग्राहियों को आवासीय भूखंड के पट्‌टे सीएम आज कार्यक्रम के दौरान वितरण करेंगे

6 महीने की तैयारी के बाद आज वितरण किए जाएंगे आवासीय भूखंड के पट्टे

मध्यप्रदेश में इस वर्ष चुनाव होने से पहले बीजेपी सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले 1 वर्ष से इस योजना पर कार्य कर रहे हैं इसी वर्ष  चुनाव भी होना हैं चुनावी साल में वोटर्स को आकर्षित करने के लिए सीएम आज टीकमगढ़ से इस योजना की शुरुआत कर रहे हैं। बता दें कि सीएम के कार्यक्रम में पिछले वर्ष अक्टूबर 2021 में पृथ्वीपुर विधानसभा के उपचुनाव के दौरान एक गांव में एक परिवार ने रहने के लिए जगह न होने की परेशानी से सीएम को अवगत कराया था। जिसमें सीएम को बताया गया कि परिवार में दो दर्जन से अधिक सदस्य हैं। हालत ऐसी है कि घर में सोने तक के लिए जगह नहीं है। उसके बाद सीएम ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया।

जिसके बाद राजस्व विभाग के अमले को सीएम शिवराज ने निर्देशित करके योजना के पात्र हितग्राही खोज कर डेटा तैयार कराने के आदेश दिए। गांवों में आबादी भूमि के बीच उपलब्ध जमीन पर 600 वर्ग फीट के पट्‌टे देने के लिए पात्र हितग्राहियों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए जिसकी आज मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से इसकी शुरुआत हो रही है जिसके बाद मध्य प्रदेश के सभी जिलों में इस योजना का लाभ दिया जाना प्रारंभ किया जाए सकता है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ