5G Launch Ujjain: बाबा महाकाल की नगरी से 5जी की सेवा, शुरू
महाकाल की नगरी में CM शिवराज ने किया लांच
उज्जैन मध्य प्रदेश बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बुधवार को रिलायंस जियो के सीईओ ने कंपनी के 5जी सेवा के शुरुआत की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 5जी का आगाज हो गया. प्रदेश में 5जी सेवा का आरंभ ऐसे समय में हुआ है, जबकि इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर मीट होना है. 5जी सेवा शुरू होने के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने आज के दिन को मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया. उन्होंने कहा, ‘ये सिर्फ 5G की शुरुआत नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत है.’
सीएम ने इस मौके पर रिलायंस को बधाई देते हुए बताया है कि, ‘मैंने संकल्प लिया था कि महाकाल की नगरी उज्जैन से इसकी शुरुआत हो और रिलायंस जियो ने दिन रात मेहनत कर इस संकल्प को पूरा किया, इसके लिए रिलायंस बधाई का पात्र है, मैंने तारीख तय कर रखी थी और उसी दिन 5G की शुरुआत हुई है.’
सीएम शिवराज सिंह ने कहा, ‘आज का दिन मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के लिए ऐतिहासिक दिन है. जियो 5जी की सेवा नई क्रांति लाने वाली है. पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत की तरह आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए काम हो रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘मध्यप्रदेश में पर कैपिटल इनकम बढ़कर ₹1 लाख 37 हजार हो गई है. मध्यप्रदेश को आज नई ऊर्जा मिली है.’





0 टिप्पणियाँ