पूरी टीम के साथ जांच में लगे रहे SDM , कई कर्मचारी रहे गायब विधायक पहुंचे थे मंडी का निरीक्षण करने


पुरानी मंडी के गेट को तुड़वा कर नए गेट बनवाने के  दिए निर्देश 
बरसों पुराना कमजोर गेट होने से आने-जाने वाले वाहनों को निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता है जिससे कभी भी कोई गंभीर घटना घटित हो सकती है

सिरोंज ,| सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा मंडी मैं अचानक जांच करने पहुंच गए जिसमें कई कर्मचारी गायब मिले  अव्यवस्थाओं को देख विधायक भड़क गए मंडी सचिव को खूब खरी - खोटी सुनाते हुए तत्काल व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश एसडीएम और मंडी सचिव को दिए । वही कृषि उपज मंडी में आए दिन किसानों की उपज मंडी मारने का काम किया जा रहा व्यवस्थाओं को लेकर चचाएं बनी रहती है अनियमितताएं भी की जा रही है । व्यापारियों की शिकायत पर भी निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है मेन गेट को भी चोड़ा नहीं किया जा रहा है । व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है मंडी के धर्म कांटे का उपयोग किसानों के हित में नहीं हो पा रहा है । विधायक के आने की भनक लगने पर जांच पड़ताल करने के लिए सुबह से ही एसडीएम प्रवीण प्रजापति के साथ अन्य बिभागों के अधिकारी को लेकर एसडीएम मंडी की जांच पड़ताल करने पहुंचे तो मंडी के अधिकारी कर्मचारियों के चेहरे पर पसीना था

पूरी टीम के साथ जांच में लगे रहे SDM , कई कर्मचारी रहे गायब विधायक पहुंचे थे मंडी का निरीक्षण करने

निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों की क्लास लेते: विधायक


 इसके बाद क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा दोपहर 12:00 बजे के करीब मंडी में जांच करने के लिए पहुंचे तो अवस्थाओं को देख कर मंडी सचिव को सुनाते हुए कहा कि दिखावा नहीं धरातल पर काम करो खानापूर्ति करने के लिए आते हो किसानों के साथ व्यापारियों को परेशानी हो रही है । अनियमितताओं पर उन्होंने मंडी सचिव को खरी - खोटी सुनाते हुए कहा कि तत्काल इनमें सुधार किया जाए मुख्य गेट को तोड़कर चौड़ा गेट बनाया जाए ।
पूरी टीम के साथ जांच में लगे रहे SDM , कई कर्मचारी रहे गायब विधायक पहुंचे थे मंडी का निरीक्षण करने
मंडी में किसानों से बात करते हुए क्षेत्रीय विधायक

विधायक की निरीक्षण की जानकारी से पहले ही पहुंच गए थे एसडीएम,

 सुबह 10 बजे ही एसडीएम प्रवीण प्रजापति नगर पालिका सीएमओ प्रदीप भदोरिया , सीईओ वंदना शर्मा , नायब तहसीलदार सीके ताम्रकार व अन्य अधिकारी कर्मचारियों को लेकर मंडी पहुंचे । उन्होंने हर मद और हर काम की बारीकी से जांच पड़ताल की । कितने कर्मचारी तैनात हैं कितने सेफगार्ड मौके पर मौजूद हैं की जांच पड़ताल की तो आधे ही कर्मचारी मंडी में तैनात मिले । इसके अलावा कई मदों में और खरीदारी में भी गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए प्रतिवेदन तैयार  किया है । इसके बाद आगे की कार्रवाई की बात की है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ