जबलपुर और नागपुर के बीच चलेगी मेट्रो ट्रेन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी


जबलपुर और नागपुर के बीच चलेगी मेट्रो ट्रेन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

  - नागपुर के बीच चलेगी मेटो : गडकरी।           
 1261 करोड़ रुपए की पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया

जितनी सड़क ठेकेदार बना चुका है , उसकी मरम्मत संबंधित ठेकेदार से ही कराएं ।

सड़क की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों पर मंच से ही माफी मांगी


शपथ न्यूज़ जबलपुर, भोपाल प्रदेश में 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक की सड़कें बनाई जाएंगी । जबलपुर से नागपुर के मध्य मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी । जबलपुर में प्रदेश का सबसे लंबा रिंग रोड बनाया जा रहा है । यह घोषणाएं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को महाकौशल क्षेत्र में 13 सड़क परियोजनाओं की सौगात देते हुए की हैं । सोमवार सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंडला के पुलिस परेड मैदान में आयोजित समारोह में 1261 करोड़ रुपए की पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने बरेला से मंडला के बीच बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों पर मंच से ही माफी मांगी । गडकरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे की सड़क का निर्माण कार्य रोक दें और टेंडर को निरस्त कर दें । आगे के लिए नया टेंडर जारी करें । जितनी सड़क ठेकेदार बना चुका है , उसकी मरम्मत संबंधित ठेकेदार से ही कराएं ।

जबलपुर और नागपुर के बीच चलेगी मेट्रो ट्रेन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

इसके बाद दोपहर में वेटनरी कॉलेज जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पहले सबसे लंबे रिंग रोड सहित 7 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और एक सड़क परियोजना का लोकार्पण किया है । केंद्रीय मंत्री ने जबलपुर में कहा कि प्रदेश में 6 लाख करोड़ से अधिक की सड़कें बनाई जाएंगी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भागीरथ प्रयासों से मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बन गया है । उन्होंने मुख्यमंत्री के आग्रह पर जबलपुर में लॉजिस्टिक पार्क स्वीकृत करने की घोषणा की ।

जबलपुर और नागपुर के बीच चलेगी मेट्रो ट्रेन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नर्मदा एक्सप्रेस वे के दोनों और उद्योग लगाए जाएंगे मुख्यमंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार चारों तरफ सड़कों के जाल बिछाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है । मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 3 लाख किलोमीटर से अधिक की सड़कें बनाई जा चुकी हैं । उन्होंने नर्मदा उद्गम से लेकर धार - झाबुआ तक नर्मदा एक्सप्रेस - वे बनाए जाने पर चर्चा की नर्मदा के दोनों स्थानीय उत्पादों के उद्योग लगेंगे एक्सप्रेस - वे ' के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र के विकास का प्रयास किया जाएगा , जहां स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्योग लगाए जाएंगे । प्रदेश सरकार पूरे राज्य में सड़कों का जाल बिछा रही है । उन्होंने महाकौशल क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार द्वारा पांच हजार करोड़ से अधिक की 13 सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गडकरी को मंच से धन्यवाद दिया

जबलपुर और नागपुर के बीच चलेगी मेट्रो ट्रेन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
गडकरी ने 12 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया खराब गुणवत्ता की सड़क पर गडकरी ने मंच से मांगी मार्फ जबलपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे लंबा रिंग रोड 5315 करोड़ की लागत से बनेंगी 13 सड़क परियोजनाएं जबलपुर में बनेगा रोप - वे , फ्लाई ओवर गडकरी ने कहा कि जबलपुर में विकास की 
भावनाओं को मूर्त रूप देने के लिये केन्द्र सरकार से हमेशा सहयोग मिलेगा । जबलपुर नगर में एम् टॉकीज से कटंगा , साउथ एवेन्यू मॉल से ग्वारी घाट - गुरूद्वारा तक रोप - वे को मंजूरी दी जा रही है । साथ ही सिविक सेंटर से मालवीय लार्डगंज , बड़ा फुहारा , बल्देव बाग तक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार होते ही फ्लाई ओवर निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी ।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ