सिरोंज\ विदिशा| सिरोंज जिला बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन स्तर पर ज्ञापन की प्रक्रिया तेज हो गई है आम आदमी पार्टी ने सिरोंज को जिला बनाने के लिए प्रदर्शन किया। साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कस्टम पथ पर जुटे और नंगे पैर हाथों में तख्तिया लेकर रैली निकाली। हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। जिन पर सिरोंज को जिला बनाने को लेकर नारे लिखे हुए थे रैली के सबसे आगे
डीजे से सिरोंज को जिला बनाने संबंधी मांग की आवाजें गूंज रही थीं। कार्यकर्ताओं की रैली जिसमें सिरोंज जिला बनाने को लेकर नंगे पैर चल युवा सहित तमाम वर्ग के लोग कार्यकर्ता सबको आकर्षित कर रहे थे| आप पार्टी की नंगे पैर सिरोंज जिला बनाओ अभियान की यात्रा कठाली बाजार, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, चांदनी चौक, सिनेमा चौराहा, छोटा बाजार, कोर्ट गेट चौराहा, राज बाजार, पुराना बस स्टैंड और लटेरी रोड से होते हुए तहसील कार्यालय में पहुंचकर समाप्त हुआ।
तहसील कार्यालय तहसील परिसर में आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए विज्ञापन सौंपा है । ज्ञापन में आप ने बताया कि सिरोंज-लटेरी की जनता सालों से सिरोंज को जिला बनाने की मांग कर रही है। पूर्व में भी सिरोंज जिला रहा है। इसके चलते अब सिरोंज को उसका हक दोबारा मिलना चाहिए। जिला बनने के लिए सभी अर्हताएं भी सिरोंज में हैं।
सिरोंज के साथ सालों से हो रहा अन्याय अब नहीं सहन हो रहा। ज्ञापन में आप कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि 7 दिन के भीतर यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तात्या टोपे बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राहुल त्यागी, अभिषेक शर्मा, रजत सक्सेना, सुधीर शर्मा, शब्बू गौरी, सोहेल खान, राकेश कुशवाह, रवि ओझा, बृजेश धाकड़ और श्याम अहिरवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सिरोंज जिला बनाओ अभियान समिति की इससे पहले हो चुकी है बैठक
विधानसभा चुनाव के पहले सिरोंज को जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती दिखाई दे रही है। 6 नवंबर को सिरोंज जिला बनाओ अभियान समिति की बैठक भी सम्पन्न हुई थी। इसमें सिरोंज के अलावा कुरवाई, पठारी और लटेरी तहसील में भी संस्थाओं और संगठनों द्वारा इस संबंध में ज्ञापन सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
इसके बाद से ही ज्ञापन देने की प्रक्रिया चल रही है। इस बैठक में कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे तथा दिग्विजयसिंह सरकार में सिरोंज एसडीएम रहे सभाजीत सिंह यादव के साथ ही अनेक संगठनों के प्रमुख सदस्य शामिल हुए थे।




0 टिप्पणियाँ