ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन पत्रकारों की मौत सीएम शिवराज ने जताया शोक
शुभम सोनी विदिशा| विदिशा के निवासी जिले के तीन पत्रकारों की सलामतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है घटना सलामतपुर के राम खेड़ा रोड पर सोमवार करीब 9:00 बजे की है
विदिशा के तीनों पत्रकार भोपाल में सप्ताहिक अखबार प्रकाशित करने के लिए गए थे वापस लौटते समय तकरीबन 9:00 बजे हादसा हुआ मरने वालों में विदिशा के प्रेस क्लब संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित विदिशा के सुनील शर्मा नरेंद्र दीक्षित शामिल है
मिली जानकारी के अनुसार जिलेें के पत्रकार पिछले कई वर्षों से सप्ताहिक अखबार का प्रकाशन करने वाले पत्रकार सुनील शर्मा नरेंद्र दीक्षित और प्रेस क्लब संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा सोमवार की सुबह अपनी बाइक से भोपाल गए थे तीनों पत्रकार मित्र अक्सर अखबार छपवाने के लिए हफ्ते में एक बार भोपाल प्रिंटिंग प्रेस जाया करते थे सोमवार को भी छपाई के आर्डर देकर रात में भोपाल से विदिशा लौटते समय सलामतपुर के लांबा खेड़ी जोड़ पर एक अज्ञात ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई मृतक राजेश शर्मा के तीन बच्चे हैं सबसे छोटा बेटा 1 साल का है वह अरहंत बिहार में रहते थे सुनील शर्मा डंडा पुराण में रहते थे उनकी एक बेटी और एक बेटा है पत्नी शिक्षक है वहीं मृतक नरेंद्र दीक्षित बंटी नगर क्षेत्र में रहते थे घटना की जानकारी मिलते ही विदिशा से कई साथी पत्रकार और उनके मित्र घटनास्थल पर पहुंच गए मौके पर उनकी बाइक मिली है टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को बरखेड़ी चौराहे के पास पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है
विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 28, 2022
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।
।।ॐ शांति।।
इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की है साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों को 4,4 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को एक गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं
आगे सीएम ने लिखा है कि दिवंगत श्री राजेश शर्मा जी श्री सुनील शर्मा जी और श्री नरेंद्र दीक्षित जी का परिवार स्वयं को अकेला ना समझे दुख की घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹400000 सहायता राशि प्रदान की जाएगी
विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित दो पत्रकार साथी सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित की सड़क हादसे में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 29, 2022
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को यह वज्र सा दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट करते हुए घटना पर दुख जताया है उन्होंने लिखा है कि..... विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित दो पत्रकार साथी सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित की सड़क हादसे में मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को यह बृजपाल सहन करने की शक्ति प्रदान करे विदिशा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन ने और कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने प्रेस क्लब पहुंचकर तीनों पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी है
मरने से पहले ऐसा कुछ लिख गए प्रेस क्लब अध्यक्ष जो कि वायरल हो रहा है
दरअसल इस पूरे घटनाक्रम के ठीक कुछ घंटे पहले ही प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर ऐसा कुछ लिख दिया जो कि अब तेजी से वायरल हो रहा है प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि.
व्यक्ति अकेला पैदा होता है अकेला ही मर जाता है और वह अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भोगतता और वह अकेला ही नरक या स्वर्ग जाता है जय श्री राम राम नाम सत्य है
यह लाइन लिखने के बाद कुछ घंटे के दौरान राजेश हादसे का शिकार हो गए उन्होंने पोस्ट में अपनी एक फोटो भी डाली जो भोपाल तालाब किनारे खींची गई थी
.png)




0 टिप्पणियाँ