पाकिस्तान जिंदाबाद का वीडियो खुद कांग्रेस ने जारी किया है : चतुर्वेदी



पाकिस्तान जिंदाबाद का वीडियो खुद कांग्रेस ने जारी किया है : चतुर्वेदी

भोपाल ,भोपाल भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ में कराई गई एफआईआर पूरी तरह फर्जी और मध्यप्रदेश कांग्रेस के कृत्य को छुपाने की एक असफल कोशिश मात्र है । सच तो यह है कि जिस वीडियो के आधार पर पाराशर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है , वह वीडियो प्रदेश कांग्रेस के मीडिया अधिकृत रूप से जारी किया गया बल्कि उसे कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर बकायदा ट्वीट भी किया गया । विभाग द्वारा न सिर्फ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी से पूछा कि क्या यह सही नहीं कि मप्र कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर पाकिस्तान जिंदाबाद वाला वीडियो 25 नवंबर 2022 को सवेरे 8:52 मिनट पर जारी किया गया था । क्या यह सही नहीं है कि ट्वीट किए गए वीडियो में जब पाकिस्तान जिंदाबाद सुनाई दिया तो आनन - फानन में उसे डीलिट किया गया । यदि उस वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं था तो फिर उसे कांग्रेस ने डीलिट क्यों किया । क्या यह सही नहीं है कि कांग्रेस के मीडिया समन्वयक पीयूष बवेले ने वह वीडियो अपने ब्रॉडकॉस्ट व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए राजधानी भोपाल के पत्रकार मित्रों को भेजे थे ।

■ चतुर्वेदी ने कहा भाजपा मीडिया प्रभारी पर एफआईआर कांग्रेस की सबसे बड़ी जालसाजी ■


 कांग्रेस से जारी वीडियो पाराशर ने ट्वीट किए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने वही वीडियो ट्वीट किया है जो वीडियो मप्र कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल पर उपलब्ध था । उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस द्वारा एफआईआर में भाजपा के ऊपर कूटरचित वीडियो चलाने का आरोप लगाया जा रहा है तो क्या यह माना जाए कि कांग्रेस के मीडिया विभाग द्वारा श्री राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए ऐसे कूटरचित वीडियो जारी किए जा रहे हैं ।  



राहुल की सुरक्षा को लेकर दोहरा चरित्र क्यों पंकज चतुर्वेदी ने कहा है कि एक ओर तो कांग्रेस यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर करती है , वहीं दूसरी ओर उनके आस - पास पाकिस्तान परस्त ताकतें खुलेआम नारे लगाती हैं । यह कांग्रेस का दोगला चरित्र नहीं है तो क्या है । अच्छा होता या तो कांग्रेस के कार्यकर्ता पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले व्यक्ति को पुलिस के हवाले करते और यदि कांग्रेस के नेतृत्व को ऐसा लगता है कि पाकिस्तान जिंदाबाद जैसी कोई घटना यात्रा के दौरान नहीं हुई तो वीडियो जारी करने वाले मीडिया विभाग के समन्वयक पीयूष बवेले और वीडियो ट्वीट करने वाले कांग्रेस आईटी हेड श्री अभय तिवारी के विरुद्ध जालसाली सहित उन सभी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराती जिन धाराओं में श्री पाराशर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ