आज आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल दो दिवसीय दौरा

 

आज आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल दो दिवसीय दौरा

जनजातीय गौरव दिवस पर शहडोल में होगा मुख्य आयोजन 

आज आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल दो दिवसीय दौरा


शपथ न्यूज़ भोपाल , भोपाल राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को पहली बार मप्र के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी । वह जबलपुर रूट से होते दोपहर 2:00 बजे शहडोल पहुंचेंगी । वहां वह जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी । मुर्मू रात्रि विश्राम राजभवन भोपाल में करेंगी व बुधवार को यहां स्व - सहायता समूहों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगी । अधिकारिक सूत्रों के अनुसार , मुर्मू दोपहर करीब 11:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी । यहां से वह हैलीकॉप्टर द्वारा 12:25 बजे शहडोल एवं 1:45 बजे कार्यक्रम स्थल लालपुर पहुंचेंगीं । श्रीमती मुर्मू अपरान्ह 3 बजे शहडोल से रवाना होकर शाम 3:55 बजे जबलपुर एवं शाम 5:25 बजे भोपाल पहुंचेंगीं । शाम 06.30 से रात 07.15 बजे तक राजभवन में राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत होगा । मुर्मू इसी दौरान रातापानी , ओबेदुल्लागंज , इटारसी राजमार्ग फोर लाइन किये जाने व डीआरडीओ ग्वालियर की लैबोरेटरी का वर्चुअली शिलान्यास भी करेंगी । अगले दिन सुबह 11:30 बजे वह स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्व सहायता समूहों के सम्मेलन में शामिल होंगी । यह सम्मेलन करीब एक घंटे चलेगा । इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर 12:55 बजे स्टेट हैंगर पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी । ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को उनसे फोन कर शहडोल व भोपाल में आयोजित उक्त कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया था । झारखंड में दो दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मुर्मू ने यह आमंत्रण स्वीकार किया । राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने रविवार के अपने सारे कार्यक्रम निरस्त किए व शहडोल पहुंचकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की । 


आज आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल दो दिवसीय दौरा

मध्यप्रदेश में आज से लागू होगा पेसा एक्ट

इस कार्यक्रम के दौरान हैं आज से मध्यप्रदेश मैं पैसा एक्टर लागू किया जा रहा है समारोह में मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के 89 आदिवासी विकास खंडों में पेसा एक्ट लागू करने की घोषणा करेंगे । इसके साथ ही यह अधिनियम मप्र में नए सिरे से लागू होगा । इसके तहत उक्त विकासखंडों की ग्रामसभाओं को अधिकार संपन्न बनाया जाएगा । खनन कार्य हो या फिर भूमि अधिग्रहण , नई शराब दुकान खोलना हो या फिर कोई अन्य कार्य करना हो , होगा कि उन्होंने किसे कितना ऋण दिया और उसमें से ग्रामसभा की अनुमति लेनी होगी । साहूकारों को यह बताना कितना लौटाया जा चुका है । पुलिस को ग्रामसभा को आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज होने वाले प्रकरणों की जानकारी देनी होगी । स्कूल , आंगनबाड़ी , स्वास्थ्य केंद्रों के निरीक्षण और सामुदायिक कार्यों की देखरेख की जिम्मेदारी भी ग्रामसभा की होगी । 

आज आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल दो दिवसीय दौरा

 भोपाल मे नरोत्तम मिश्रा , और जबलपुर में अगवानी करेंगे मंत्री राजपूत

गृह मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा 15 एवं 16 नवंबर को भोपाल विमानतल , परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत 15 नवंबर को जबलपुर विमानतल और पिछड़ा - वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल शहडोल हेलीपेड पर राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे । 


द्रौपदी मुर्मू  के कार्यक्रम के दौरान 11 जिलों के आदिवासी पहुंचेंगे कार्यक्रम स्थल

शहडोल में जुटेंगे 11 जिलों के आदिवासी इसे देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता आज आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है । इसी तारतम्य में राज्य स्तरीय आयोजन मंग शहडोल में आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में प्रदेश के 11 जिलों से एक लाख से अधिक आदिवासी परिवारों को बुलाया गया है । सम्मेलन का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ