गैस पीड़ितों का इलाज एम्स में किया जाएगा मंत्री विश्वास सारंग


शपथ न्यूज़ भोपाल/  अब एम्स हॉस्पिटल में गैस पीड़ित एवं कैंसर के मरीजों का इलाज किया जा सकेगा मंगलवार को इसकी जानकारी प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए बताया है कि एम्स भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया है 


चिकित्सा शिक्षा व गैस राहत मंत्री विश्वास सारंग ने बताया है कि लंबे समय से मांग उठ रही थी जिसके बाद फैसला लिया गया जिसके बाद गैस पीड़ितों के कैंसर आदि से ग्रसित मरीजों का इलाज एम्स अस्पताल में किया जा सकेगा मंत्री सारंग ने बताया कि एम्स में कैंसर से ग्रसित गैस पीड़ितों का इलाज में अब एम्स में किया जा सकेगा  इसकी उच्च स्तरीय बैठक में फैसला लिया गया है बैठक में डायरेक्टर डॉ अजय सिंह एम्स सुपरिटेंडेंट डॉ मनीषा श्रीवास्तव प्रमुख सचिव सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ