कलेक्टर ने खेती किसानी के कार्यों में भी आवश्यकता के अनुसार ही जल का उपयोग करने का आव्हान कृषको से किया है उन्होंने कहा कि सिंचाई के संसाधनों में हम जल की मात्रा का अधिक अपव्यय ना करें इसके लिए हम सबको सिंचाई के आधुनिक सामग्री का उपयोग करते हुए पूरी नजर रखनी होगी ताकि जैसे ही जल की पूर्ति हो अपव्यय को रोका जा सकें । कलेक्टर ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि पानी की मात्रा हमें सुगमता से प्राप्त हो रही है उन्होंने अपने भ्रमण संस्मरणों को सांझा करते हुए दुबई , सिंगापुर सहित अन्य देशो में जल आपूर्ति के किए गए प्रबंधनो पर प्रकाश डाला । जिला पंचायत सीईओ डॉ . योगेश भरसट ने भविष्य को देखते
हुए जल प्रबंधन के कार्यों को अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हम पर्यावरण के बदलते परिवेश में पानी को कैसे सहेज के रखे इसके लिए विभिन्न संरचनाओं का निर्माण हर स्तर पर कराया जाना अतिआवश्यक है । उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों , खासकर सरपंचों , से अपील की है कि आगामी पांच साल की कार्ययोजना में स्वच्छता और जल संचय के कार्य अधिक से अधिक हो । उन्होंने विभिन्न मदो के द्वारा जल संचय के लि , किए जाने वाले कार्यों पर भी गहन प्रकाश डाला है । जिला पंचायत सीईओ डॉ भरसट द्वारा पेयजल की समस्या के प्रमुख कारणों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि क्लाइमेट चेंज के कारण भी समस्या उत्पन्न हुई है ।




0 टिप्पणियाँ