शपथ न्यूज़ एजेंसी संवाददाता ,|
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के मैदानी अफसरों को शुक्रवार को दो टूक सलाह दी । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की खबर संज्ञान में आते ही विभाग की बत्ती तुरंत जलना चाहिए और तत्काल संबंधित पर कड़ी कार्रवाई करे , वर्ना मैं आपके खिलाफ एक्शन लूंगा । मुख्यमंत्री ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय से मंत्रियों , विधायक एवं मैदानी वरिष्ठ अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की । उन्होंने कहा कि सभी सुन लें और गंभीरता से लें । अब जमाना बदल गया है । हर चीज जनता के बीच जाना चाहिए । यदि आपके विभाग की खबर छपी है तो तुरंत कार्रवाई करें । यदि गलत हो रहा तो एक्शन लें , वरना मैं एक्शन ले लूंगा । कोई भी चीज अनदेखी नहीं करें । अच्छी बातों का प्रचार भी करें । स्वच्छप्रशासनदेनाहमारा दायित्वः चौहान ने भोपाल नगर निगम में 500 रुपए लेने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार की छोटी सी छोटी खबर हो तो विभाग की बत्ती तुरंत जलना चाहिए । उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग में 104 लोगों पर कार्रवाई की गई है और 26 को नौकरी से बाहर किया गया है ।
स्वच्छ प्रशासन देना हमारा दायित्वः चौहान ने भोपाल नगर निगम में 500 रुपए लेने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार की छोटी सी छोटी खबर हो तो विभाग की बत्ती तुरंत जलना चाहिए । उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग में 104 लोगों पर कार्रवाई की गई है और 26 को नौकरी से बाहर किया गया है ।
मुख्यमंत्री ट्वीट करें तो उसे आगे बढ़ाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे । जिले में अच्छे काम हो रहे हैं तो आपकी ड्यूटी है कि उन्हें जनता को बताएं । इससे अच्छा संदेश जाएगा । पिछले दिनों पुलिस ने बेहतर काम करते हुए सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग किया । कहीं गड़बड़ है तो एक्शन लें , नहीं है तो खंडन करें । मुख्यमंत्री कोई ट्विट कर दें , सोशल मीडिया पर कोई बात कह दें तो जिले से भी ट्विट हो । सोशल मीडिया से दूर न रहे । उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने - अपने क्षेत्र की सड़कों के रख - रखाव के लिए सक्रिय रहें । प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और स्व सहायता समूह की बहनों के साथ सतत संवाद करें । यह सुनिश्चित किया जाये कि योजनाओं और विकास गतिविधियों का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ हो । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन - सेवा अभियान में जुड़े पात्र हितग्राहियों से संवाद के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे । जारी रहेंगी सुबह की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों में संचालित विकास गतिविधियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सुबह की बैठक का क्रम जारी रहेगा । विधायक इन बैठकों में सक्रियता से भाग लें । मुख्यमंत्री चौहान ने सीएम राइज स्कूल के संबंध में भी चर्चा की ।




0 टिप्पणियाँ