विदिशा. कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सीएम हेल्पलाइन के तहत दर्ज शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दर्ज शिकायतों में 208 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया है। सीएम हेल्पलाइन की नोडल व डिप्टी कलेक्टर अमृता गर्ग ने बताया कि विदिशा जिले के निकाय क्षेत्रो में अक्टूबर माह की अब तक कुल 730 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिसमें से 208 का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया है। विदिशा में 393 में से 137, गंजबासौदा में 182 में से 39, सिरोंज में 80 में से 17 शिकायतों का निराकरण किया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद कुरवाई में 16 में से चार का, लटेरी में 43 में से चार का तथा शमशाबाद में अक्टूबर माह की दर्ज 16 शिकायतों में से सात शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक किया गया है।





0 टिप्पणियाँ