विदिशा। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए जिले में अक्टूबर 2026 के दौरान विभिन्न स्थानों पर विद्युत संपर्क अभियान शिविर लगाए जाएंगे।
शिविरों में उपभोक्ता बिजली बिल, मीटर, कनेक्शन और विद्युत आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएं और शिविर का लाभ उठाएं। अक्टूबर माह के शिविरों की सूची विभाग द्वारा जारी की गई है।




0 टिप्पणियाँ