(शुभम सोनी) Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में चल रही भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में दाखिल हुई तो हलचल तेज होती चली गई है | अब जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खरगोन से गुजरी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल, एक बार और बढ़ गई है अब भारत जोड़ो यात्रा में कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है साथ ही इस वीडियो के वायरल करने के बाद ही कांग्रेस ने कार्रवाई की बात कहते हुए चेतावनी दी है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जो लोग झूठ फैला रहे हैं, वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें. यह वीडियो उस समय का है जब भारत जोड़ो यात्रा खरगोन से गुजर रही थी
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इसे ट्वीट करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि
बेहद शर्मनाक!
खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरेआम “पाकिस्तान जिन्दाबाद” के नारे से कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता फिर से उजागर हुई है।
यह बार बार साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। इस निंदनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगना चाहिए।
वीडियो वायरल होते ही वीडियो को कांग्रेस के नेता भाजपा की साजिश बता रहे हैं और कानूनी एक्शन लेने की चेतावनी दे रहे हैं कांग्रेस के प्रवक्ता मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने वीडियो जारी करते हुए कार्रवाई करने की बात की है उन्होंने कहा है जैसे कि पहले ही आशंका थी की एक पवित्र उद्देश्य को लेकर निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को भारतीय जनता पार्टी अपने कुचित्र मंसूबों से भारत जोड़ो यात्रा को तार-तार करेगी और उसकी शुरुआत उन्होंने कर दी है इसको लेकर कांग्रेस पार्टी उचित कार्रवाई करेगी
वही इस वीडियो को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नारे लगाने वाले बचेंगे नहीं, तो वहीं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। यह जांच का विषय है कि क्या इस यात्रा की स्पॉन्सरशिप पाकिस्तान से आई है?
दरअसल इस वीडियो में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और कमलनाथ कदमताल करते हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके साथ लोगों की भीड़ भी चल रही है इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों के काफिले ने दोनों नेताओं को घेर रखा है.
इसी दौरान वीडियो में कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे की आवाज गुंजायमान होती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर से लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट किया है. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा है कि यह बहुत निंदनीय है. भारत जोड़ो यात्रा में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लग रहे हैं. यह भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा दिखाई दे रही है. इसे लेकर राहुल गांधी को देश से मांफी मांगना चाहिए.
0 टिप्पणियाँ