काकादेव के एम ब्लाक में नशेबाजों ने शुक्रवार को गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ दिया। बम फटने की वजह से गाय का जबड़ा फट गया। क्षेत्रीय लोगों ने यह जानकारी नगर निगम की टीम को दी। जिसके बाद गाय को इलाज के लिए ले जाया गया।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानने के बाद मानवता भी शर्मशार हो जाए । यहां पर कुछ नशेबाजों ने एक गाय के मुंह में बम लगाकर फोड़ दिया। जिससे गाय का जबड़ा उड़ गया, गाय के मुंह से खून बहने लगा, मुंह के पूरे हिस्से में मांस के लोथड़े लटकने लगे और गाय दर्द से चीखने लगी। इस दर्दनाक घटना को देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और नगर निगम की टीमों ने मौके पर पहुंच कर गाय का इलाज कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बता दें कि यह घटना जिले के काकादेव नवीन नगर की है। यहां पर गुरुवार दोपहर को एक जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद एक गाय जोर जोर से चीखने लगी। जब आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई थी, क्योंकि गाय के मुंह का जबड़ा बम से उड़ गया और गाय पूरी तरह से घायल हो गई। जब लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाय का इलाज शुरू कराया। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह घटना की वजह क्या है।पुलिस कर रही है हर पहलु से जांच पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि काकादेव पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कूड़े के ढेर पर बम पड़ा रहा होगा। गाय ने धोखे से उसे चबा लिया और उसके मुंह में तेज धमाका हुआ तो उसका जबड़ा उड़ गया। लेकिन फिर भी माहौल बिगाड़ने के लिए किसी की कोई शरारत तो नहीं। इस बात की जांच के लिए एक टीम सीसीटीवी फुटेज से लेकर एक-एक पहलू की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।पुलिस करा रही है कूड़े के ढेर की जांच पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि कूड़े के ढेर की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। इससे साफ हो जाएगा कि पटाखे के विस्फोट से यह हादसा हुआ है या फिर किसी तरह की साजिश दी। फिलहाल जांच के दौरान कूड़े के ढेर में तमाम सारे जले हुए पटाखे मिले हैं। इससे अनुमान है कि कोई जिंदा बम रह गया होगा और गाय ने उसे चबा लिया। इसके चलते यह हादसा हो गया।





0 टिप्पणियाँ