भोपाल। जिला प्रशासन ने राजधानी भोपाल में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब 15.88964 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
।प्रशासन के अनुसार, जिला स्तर पर गठित विशेष दल ने हुजूर, एमपी नगर, संत हिरदाराम नगर, कोलार, शहर वृत्त, टीटी नगर और गोविंदपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की। कलेक्टर गाइडलाइन 2026-27 के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित मूल्य 42 करोड़ 38 लाख 36 हजार 976 रुपये है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।




0 टिप्पणियाँ