जबलपुर में नरोत्तम मिश्रा ने कानून व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक
बैठक में निर्देश अपराधियों से सख्ती से निपटें : डॉ . मिश्राभोपाल गृह मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को जबलपुर में कानून - व्यवस्था की समीक्षा की । डॉ . मिश्रा ने कहा कि माफियाओं को बिलकुल भी सिर उठाने का मौका नहीं मिलना चाहिये । अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कदम उठाया जाना सुनिश्चित करें । कानून व्यवस्था के मसले पर कोई समझौता नहीं होगा । उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार निकाली जा रही विकास यात्राओं में भी समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा । कानून - व्यवस्था की समीक्षा में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन , पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
हितग्राहियों को 3 करोड़ से अधिक की राशि वितरित
: गृह मंत्री डॉ . नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को लाखों रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया । विकास यात्रा प्रतिदिन गाँवों के साथ ही नगरीय क्षेत्र में निकाली जा रही विकास यात्रा को लेकर मिश्रा ने दतिया में प्रधानमंत्री आवास ने योजना के हितग्राहियों को 3 करोड़ रूपये से अधिक की राशि वितरित की । जिले में निकाली जा रही विकास यात्राओं में में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जा रहा है । गृह मंत्री डॉ . मिश्रा ने ग्राम बिड़ीनिया , चकबहादुरपुर और महाराजपुर में 15 लाख 55 हजार रूपये के विकासकार्यों का लोकार्पण किया । ग्राम बिड़ीनिया , चकबहादुरपुर , महाराजपुर , निरावल और भवानीपुर में 21 लाख 30 हजार रूपये के विकास का भूमि की पूजन किया





0 टिप्पणियाँ